संकन:सेवानिवृत्त 13 पुलिस कर्मियो को दी गयी भावभीनी विदाई

 संतकबीर नगर (उ.प्र.) (अर्जुन यादव)। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  डॉ कौस्तुभ द्वारा 31-12-2020 को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर जनपद के 13 पुलिस कर्मियों रिजर्व पुलिस लाइन मे माला पहनाकर, अंगवस्त्र, धार्मिक पुस्तक आदि देकर सम्मानित किया गया तथा उनकी दीर्घायु की प्रार्थना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गयी । सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के परिजनों से भी पुलिस अधीक्षक द्वारा संवाद कर कुशलक्षेम जाना गया । सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सरकारी वाहनों में बैठाकर ढोल नगाड़ों के धुन के साथ विदा किया गया । 

अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले  पुलिस कर्मियों मे उ0नि0   इन्तियाज अहमद अंसारी,  उ0नि0  विजय प्रताप सिंह, उ0नि0   रामकृतार्थ मिश्रा,  उ0नि0   सरोज कुमार,  उ0नि0   ध्रुवदेव उपाध्याय, उ0नि0   मुरली मनोहर सिंह,  उ0नि0  विजय बहादुर पाण्डेय,  उ0नि0   रामनगीना प्रसाद,  उ0नि0   रामलोचन,  हे0का0   फेंकू प्रसाद, हे0का0प्रो0   दिवाकर प्रसाद पाण्डेय,  हे0का0चा0   विजय बहादुर सिंह,  अनुचर हरीराम रहे।

इस विदाई समारोह मे अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर   संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद  गयादत्त मिश्र, वाचक पुलिस अधीक्षक  विनय कुमार पाठक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद मनोज कुमार पाण्डेय, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक  जनार्दन पाण्डेय, पीआरओ पुलिस अधीक्षक   धर्मेन्द्र सिंह व सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे ।