संतकबीरनगर (उ.प्र.)। समाजवादी पार्टी ने मगहर नगर कमेटी का गठन किया है। जिसमे मोहम्मद खलील खां को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ ही आठ अन्य पदाधिकारी भी बनाए गए है।
नव गठित मगहर नगर कमेटी का सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौहर अली खां के नेतृत्व में स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए मगहर नगर कमेटी का गठन किया गया है। जिसमे मोहम्मद खलील खां को नगर अध्यक्ष, अशफाक अहमद, विकास यादव और धर्मनाथ विश्वकर्मा को नगर उपाध्यक्ष, मुख्तार अंसारी को नगर महासचिव और फिरोज अहमद को नगर सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव ने नवगठित कमेटी को बधाई दी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। बधाई देने वालों में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, प्रबुद्घ प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय, रमेश चंद यादव, राजेश चैधरी, शिवसरन यादव, राजेश चौधरी, अवधेश यादव, हरिराम यादव, रामदरश यादव, राजमन यादव, जावेद अहमद, अरविंद वर्मा, श्रीनुज समेत सपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।