प्रदेश में अपराधी सत्ता संरक्षण में पल रहे हैं:गौहर अली खाॅ

संतकबीरनगर। सोमवार को सपाईयों ने जिलाध्यक्ष गौहर अली खाॅ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था, हत्या, लूट, अपहरण तथा आए दिन हो रही बलात्कार की घटनाओं के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके सरकार के विरूद्व जमकर नारेबाजी की तथा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।



जिलाध्यक्ष गौहर अली खाॅ ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार कानून व्यवस्था पर नियंत्रण पाने में पूर्णतया विफल है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में बेलगाम अपराध और बेखौफ अपराधी सत्ता संरक्षण में पल रहे हैं। महिलाओं के साथ वर्ष-2017 में 56011, वर्ष-2018 में 59445 तथा वर्ष-2019 में 59853 अपराध हुए है। एक रिपोर्ट के अनुसार पूरे भारत में अपराधों के सापेक्ष 14.3 प्रतिशत अपराध संख्या यूपी में होने से अपराध के मामले में प्रथम स्थान प्राप्त होता है।


उन्होने कहा कि ध्वस्त कानून व्यवस्था का आलम यह है कि बीते 15, अक्टूबर को बलिया में दिनदहाड़े राशन दुकान की आवंटन की पंचायत में एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में भाजपा नेता ने जय प्रकाश पाल को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस की पकड़ में आने के बाद भी आरोपी फरार हो गए।


वरिष्ठ सपा नेता जयराम पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में  भाजपा सरकार दलितों, वंचितों और समाज के कमजोर वर्गो के हितों की पूर्णतया अनदेखी कर रही है। हाथरस में दलित बेटी के साथ दुष्कर्म और उसकी नृशंस हत्या के बाद आधी रात को पुलिस ने उसका शव जला दिया। पुलिस प्रशासन का यह रवैया अत्यंत शर्मनाक रहा है।


कार्यकर्ताओं को पूर्व राज्यमंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, पूर्व सांसद सुरेन्द्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, जिला उपाध्यक्ष के0डी0 यादव, प्रदीप सिंह सिसौदिया, मु0 अहमद, महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला यादव, राम दरश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख राम आशीष यादव, पूर्व प्रत्याशी आलोक यादव सोनू, यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष अजीम खान, राहुल यादव बादल, वि0स0 अध्यक्ष खलीलाबाद रमेश यादव सहित अन्य ने संबोधित किया। इसके अतिरिक्त प्रदर्शन करने वालो में पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, पूर्व अलगू चैहान, डा0 रामनाथ चैरसिया, सपा युवा नेता शैलेन्द्र यादव सहित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।