संतकबीर नगर (उ.प्र.)। जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महफूज अली के निर्देशन में दीवानी न्यायालय परिसर में रविवार को माइक्रो लोक अदालत का आयोजन हुआ। माइक्रो लोक अदालत में कुल 233 वाद न्यायपालिका एवं प्रशासन द्वारा लगाये गये। जिनमें 228 मामलों का निस्तारण हुआ तथा कुल 12300 रूपये का जुर्माना वसूला गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्य प्रकाश आर्य ने बताया कि माइक्रो लोक अदालत में दीवानी न्यायालय के अलावा कलेक्ट्रेेट भी आयोजित हुई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेेट की अदालत में 42 मामलों का निस्तारण करते हुए 5780 अर्थदण्ड वसूला गया। सिविल जज सीनियर डिविजन के न्यायालय में 18 मामलों में से 13 लघु फौजदारी वादों का निस्तारण करते हुए 1200 रूपये अर्थदण्ड वसूला गया। सीनियर डिविजन एफ0टी0सी0 की कोर्ट में 15 वादों का निस्तारण करते हुए 1500 रूपये का अर्थदण्ड वसूला गया। सिविल जज जू0डि0 के न्यायालय में 13 वादों का निस्तारण करते हुए 770 रूपये का अर्थ दण्ड वसूला गया। इसी प्रकार न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में 61 लघु फौजदारी वादों का निस्तारण करते हुए 3050 रूपये का अर्थदण्ड वसूला गया। उक्त माइक्रो लोक अदालत के आयोजन में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया।