बस्ती (उ.प्र.)। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं कई अखबारों व संस्थाओं के संस्थापक अनिल कुमार श्रीवास्तव की कैली अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। अनिल कुमार श्रीवास्तव की उम्र 60 वर्ष से अधिक थी।
जानकारी मिली थी कि वे कोरोना संक्रमित हुये थे, इसके बाद उन्हे कैली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीच में जानकारी मिली कि वे स्वस्थ हैं। लेकिन शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे उनके निधन की खबर आई। घटना से बस्ती के पत्रकारों में शोक व्याप्त है। वे करीब पांच दशक से बस्ती पत्रकारिता में सक्रिय थे बेहद मिलनसार होने के नाते सभी के बीच लोकप्रिय थे। उनके निधन से बस्ती की पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र को गहरा आघात पहुंचा है।