सन्तकबीरनगर:नाबालिगा से सामूहिक दुष्कर्म, प्रधान सहित तीनों आरोपी हिरासत में

संतकबीरनगर (उ.प्र.) । महुली क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की का दस दिन पूर्व अगवा करने और सामूहिक दुष्कर्म किये जाने के बाद  किशोरी के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है।  


प्राप्त जानकारी के अनुसार महुली थाना क्षेत्र निवासिनी नाबालिग लड़की धनघटा क्षेत्र में अपने मौसा के घर रहती थी। जहां से उसका अहपरण करके तीन आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और  लड़की को कहीं छिपा दिया है। यह आरोप लगाते हुए लड़की के पिता ने अपने गांव के प्रधान समेत तीन लोगों पर अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।


लड़की के पिता के अनुसार उनकी 16 वर्षीय बेटी धनघटा क्षेत्र में अपने मौसा के घर रहती थी। सत्ताईस अगस्त को उसके मौसा ने सूचना दिया कि उसकी बेटी दैनिक क्रिया के लिए बाहर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। लोगों ने काफी काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। पिता ने आशंका जताई है कि उसके गांव के रहने वाले तीन लोगों ने बेटी का अपहरण कर लिया और सामूहिक बलात्कार किया है।   


थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता के गांव के रहने वाले प्रधान समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अपहृत लड़की की तलाश की जा रही है। प्रधान समेत तीनों आरोपी पुलिस की हिरासत में है और पूछताछ की जा रही है।