पिछड़े समाज को हक के लिए एकजुट होना होगा:डा. राजपाल कश्यप

बस्ती (उ.प्र.) । पिछड़े समाज को हक के लिए एकजुट होना होगा। भाजपा सरकार में एक कर पिछड़ों के अधिकारों को छीना जा रहा है , डा.कश्यप ने कहा। सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजपाल कश्यप मंगलवार को बस्ती पहुंचे। प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने  घघौवा पुल से लेकर जगह-जगह उनका स्वागत किया।



 डा.कश्यप ने कहा कि पिछड़े समाज के हक के लिए एकजुट होना होगा। भाजपा सरकार में एक-एक कर पिछड़ों के अधिकारों को छीना जा रहा है।  डा. राजपाल ने कहा कि जनसंख्या में बड़ी आबादी होने के बावजूद पिछड़े समाज की स्थिति दयनीय है। उनकी स्थिति सुधरे इसके लिये जरूरी है कि समाज के लोग आगे आएं।


जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होने कहा कि पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ज्ञान चंद्र चौधरी ने पिछड़े वर्ग की समस्याओं को मजबूती से रखा। उन्होने कहा कि हमें राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक अधिकार हासिल करने के लिये एकजुट होना होगा। पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी ने पिछड़े वर्ग की एकजुटता पर जोर दिया।


महिला सभा जिलाध्यक्ष सुमन सिंह ने कहा हमारी पार्टी समाज के सभी लोगो के साथ लेकर चल रही है। इस सरकार में सबसे ज्यादा महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। उनकी सुनवाई कही नही हो रही है।  एकजुट होकर इस सरकार का विरोध करना होगा।


कार्यक्रम को  पूर्व विधायक राजेंद्र चौधरी, दूधराम , जितेन्द्र प्रसाद नंदू चौधरी, विजय विक्रम आर्य, अतुल चौधरी, सपा महासचिव अली अहमद, सिद्धेश सिन्हा, जावेद पिडारी, अरविद सोनकर ने विचार रखे। जिला पंचायत सदस्य राम प्रकाश चौधरी, अनिल निषाद, आरडी निषाद, आरडी गोस्वामी, इंद्रावती शुक्ला, मंशाराम कन्नौजिया, गुलाब सोनकर, रामनाथ प्रजापति, अरविद निषाद, श्यामलाल निषाद, रमेश निषाद, संदीप निषाद मौजूद रहे। 


" alt="" aria-hidden="true" />