बस्ती (उ.प्र.) । जनपदीय महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ बस्ती के अध्यक्ष योगेश मिश्र व महामंत्री विशाल सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को महाविद्यालय इकाई का चुनाव महिला पीजी कालेज बस्ती में संपन्न हुआ। साथ ही शिक्षणेत्तर कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गई और संगठन मजबूती पर जोर दिया गया।
शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए चुनाव अधिकारी उमेश चंद्र श्रीवास्तव एसोसिएट प्रोफेसर प्राचीन इतिहास के देख रेख में चुनाव कराया गया। इसमें सूर्या उपाध्याय अध्यक्ष व गिरिजा नंद राव महाविद्यालय इकाई के निर्विरोध महामंत्री चुने गए। पूनम यादव उपाध्यक्ष, अरुण मणि त्रिपाठी संयुक्त मंत्री एवं सरजू प्रसाद पांडेय को कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।
महाविद्यालय के प्रबंधक संजय कुमार उपाध्याय, प्राचार्य डा. सीमा सिंह, प्रख्यात समाजशास्त्री व मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के बस्ती मंडल के अध्यक्ष डा. रघुवर पांडेय, डा. वीना सिंह, सुहासिनी सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री बब्बन पांडेय, डा. रघुनाथ चौधरी, ओंकार गिरि, डा. बृजेश दुबे ने बधाई दी ।
" alt="" aria-hidden="true" />