भाजपा के नगर अध्यक्ष नन्द किशोर साहू का निधन

बस्ती (उ.प्र.) । भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष नन्द किशोर साहू का आज देर शाम ओपेक चिकित्सालय कैली बस्ती में निधन हो गया। वे कोरोना पाजिटिव हुए थे। श्री साहू के निधन से बुद्धिजीवियों, सामाजिक और राजनैतिक अमले में शोक की लहर दौड़ गयी। 


नन्द किशोर साहू लोकप्रिय नेता थे। इनका सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व सभी अपनी ओर खींच लेता था। श्री साहू जुझारू और संघर्षशील व्यक्ति थे। ये आम जनता की छोटी से छोटी समस्याओं पर पैनी नजर रखते हुए आवाज उठाने के लिए जाने जाते थे।