सपा 2022 में पांचो विधानसभा सीट जीतेगी:लाल जी यादव

सिद्धार्थनगर (उ.प्र.) । सिद्धार्थनगर जिले में आज समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लाल जी यादव का जोरदार स्वागत किया गया। इनके स्वागत में पूर्व विधानसभा माता प्रसाद पांडेय भी पहुंचे। स्वागत के समय सपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह भी देखा गया। पहली बार पार्टी कार्यालय पर पहुंचे लाल जी यादव को कार्यकर्ताओ ने फूल मलाओ से लाद दिया। लाल जी यादव सपा में इससे पहले भी अध्यक्ष पद का दायित्व निभा चुके है। इनके समय मे सपा ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।



पत्रकारों से बात करते हुए लाल जी यादव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना है। संगठन की मजबूती के साथ साथ हर कायकर्ताओं में जोश भी भरना है ताकि 2022 में सपा की सरकार बन सके।


माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि पिछले बार इनके रिज्यूम में सपा ने अच्छा प्रदर्शन किया था इस बार भी इनके नेतृत्व में सपा 2022 में जिले की पांचो विधानसभा सीट जीतेगी। इस दौरान जिले के कपिलवस्तु विधानसभा से पूर्व विधायक विजय पासवान,सपा नेता उग्रसेन सिंह,सपा नेत्री चमन आरा राईनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।