राजीव गांधी का नमन किया गया

संतकबीरनगर (उ.प्र.) । काग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में काग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को संसदीय कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर काग्रेसियों ने उनके उद्देश्यों पर चलने का संकल्प लिया।


जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय ने काग्रेसियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संचार क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी को हम शत-शत नमन करते हैं। राजीव गांधी ने अपने  कार्यकाल में  दूर दृष्टि रखते हुए देश को एक नई दिशा देने का काम    किया । युवाओं को राजनीति में हिस्सेदारी को सुनिश्चित करने के लिए युवा कांग्रेस का गठन किया और 18 वर्ष के आयु के युवाओं को वोट का अधिकार दिया । उनके लिए देशहित हमेशा सर्वोपरि रहा और देश एकता अखंडता के लिए स्वर्गीय राजीव गांधी ने अपने जीवन काल में हमेशा संघर्ष किया।


इस अवसर पर अजय सिंह, सुनील कुमार पाण्डेय, विजय कुमार शुक्ला, महेंद्र कन्नौजिया, शांति देवी, प्रशान्त सिंह, गोविंद शर्मा, दुर्गेश पाठक, संजय चैरसिया, जमुना प्रसाद, दुर्गेश सिंह, अरुण पाण्डेय, राजीव गोंड सहित कांग्रेसी उपस्थित रहे।