संतकबीरनगर (उ.प्र.) । गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने संतकबीरनगर जिले की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और विरोध जताया। नगरपालिका, नगर पंचायतों के साथ ग्रामीण अंचलों की समस्याओं से संबंधित राज्यपाल को संबोधित 33 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली अधिकांश सड़क जो सपा सरकार में बनी थी, अधिकारियों की उपेक्षा से जर्जर होकर गड्ढे में परिवर्तित हो गई हैं। इससे आवागमन कठिन हो गया है और आए दिन घटनाएं हो रही हैं। शहर का रेलवे फ्लाई ओवर पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
सपा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसौदिया ने मांगे पूरी न होने पर 23 सितंबर को संत कबीर निर्वाण स्थली मगहर में अनशन की चेतावनी दी है।
इस मौके खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, परवेज अहमद, रविद्र यादव, रामवीर पासवान, चंद्रकेश चौरसिया, मोहम्मद इमाराम खान, सौरभ त्रिपाठी, शिवशरन यादव, अभिराट त्रिपाठी, एखलाख अहमद आदि मौजूद रहे।