बस्ती (उ.प्र.) । प्रदेश की भाजपा सरकार किसान हितों की केवल बात करती है, चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का करोड़ो रूपया बकाया है किन्तु उसका भुगतान नहीं हो पा रहा है। यही नहीं धान, गेहूं तक का बकाया भुगतान लम्बित है। प्रदेश का किसान खुद को असहाय महसूस कर रहा है। कांग्रेस किसानों को अधिकार दिलाने के लिये संघर्ष तेज करेगी और किसान कांग्रेस को प्रदेश में मजबूत किया जायेगा । यह विचार किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के प्रदेश अध्यक्ष सुयशमणि त्रिपाठी ने व्यक्त किया। वे सोमवार को कांग्रेस कार्यालय पर किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने बैठक में बताया कि किसानों के सवालों को लेकर पार्टी जनपद में लगातार आन्दोलन चला रही है। अनेकों ज्ञापन दिया गया किन्तु भाजपा की सरकार में किसानों की आवाजों को अनसुनी किया जा रहा है।
कांग्रेस कार्यालय पर किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता मनोज कुमार त्रिपाठी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुये।
किसान कांग्रेस की बैठक में मुख्य रूप में प्रेमशंकर द्विवेदी, रामभवन शुक्ल, कुंवर जितेन्द्र बहादुर सिंह, गिरजेश पाल, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ रफीक खान, शीतला शुक्ल, विश्वनाथ चौधरी, डा. दीपेन्द्र सिंह, अतीउल्ला सिद्दीकी, शेर मोहम्मद, सोमनाथ पाण्डेय, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, महेन्द्र श्रीवास्तव, राम बहादुर सिंह, अनुराग पाण्डेय, रामकृष्ण दूबे, साधूशरन पाण्डेय, अनिल त्रिपाठी, देवेन्द्र पाल, मुनिराम मिश्र, हरिश्चन्द्र चौधरी, अभिषेक पाल, शुभम पाल, रोबिन पाल, मनोज पाल, अंकित सिंह, नीतेश पाल, बलबीर पाल, रितेश पाल, दिवाकर चौधरी, राम बहादुर सिंह, डा. वाहिद सिद्दीकी, सुरेन्द्र मिश्र, लवकुश गुप्ता, रामआशीष, अजय कुमार सिंह, दिलीप कुमार पाण्डेय, गोपाल गांधी, डा. अनिल तिवारी, कालन्जय त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
बैठक के अंत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कलवारी के पूर्व ग्राम प्रधान रामसूरत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।