भाजपाइयों ने तहसील प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया

सन्तकबीर नगर (उ.प्र.) । सोमवार को धनघटा तहसील प्रांगण में  हैसर मंडल अध्यक्ष श्री पी एन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपाइयों ने तहसील प्रशासन के भ्रष्ट रवैया के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।



इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पी एन सिंह ने कहा कि तहसील प्रशासन के भ्रष्ट रवैया से क्षेत्र की जनता त्रस्त हो चुकी है। तहसील प्रशासन का किसी भी अधिकारी कर्मचारी के ऊपर लगाम नहीं रह गया है। जिससे संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी खुलेआम लूट मचाए हुए हैं। भाजपाइयों ने तहसील प्रशासन मुर्दाबाद आपूर्ति निरीक्षक मुर्दाबाद के नारे लगाये।


भाजपा मंडल अध्यक्ष पी एन सिंह ने  कहा कि बाढ़ से पीड़ित लोगों को अभी तक सरकारी सहायता नहीं मिली है। कोटेदार द्वारा 2 से 3 किलोग्राम प्रति राशन कार्ड कटौती किया जा रहा है। क्षेत्रिय पूर्ति अधिकारी कोटेदारों से कमीशन लेकर आम जनता का शोषण कर रहा है। पचास फीसदी प्रवासी मजदूरों को खाद्यान्न वितरित कर शेष राशन किट का पैकेट कालाबाजारियों के हवाले कर दिया गया। प्रवासियों के खाते में भेजा जाने वाला ₹1000 अभी तक पचास फीसदी मजदूरों के खाते में नहीं गया है। बिजली व्यवस्था चरमरा गई है । भाजपा का कोई कार्यकर्ता जब अधिकारियों कर्मचारियों के पास फोन करता है तो उसका फोन नहीं उठता है।


भाजपा नेता अशोक यादव उर्फ साधू ने कहा कि तहसील प्रशासन के इशारे पर अधिकारी कर्मचारी खुलेआम लूट खसोट मचाते हुए योगी सरकार की छवि को धूमिल कर रहे है। अब कत्तई बर्दाश्त नहीं होगा। यदि प्रशासन अपने कार्यशैली में सप्ताह भीतर सुधार नहीं लाया, तो इनके भ्रष्ट रवैये के खिलाफ हम लोग सड़क जाम व तहसील प्रशासन का घेराव करेते हुए नींद हराम कर देंगे। इस अवसर पर दिलीप राय राणा प्रताप सिंह सच्चिदानंद ,अभिषेक मिश्रा, शिवप्रसाद मद्धेशिया, नेबुल मिश्रा,धनपत ओझा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।