संतकबीरनगर (उ.प्र.) । जनपद में शुक्रवार को नायब तहसीलदार और कलेक्ट्रेट के चार कर्मचारी और छह पुलिसकर्मी समेत 37 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुल मरीजों की संख्या 650 हो गई है जबकि बंजरिया निवासी एक की मौत के साथ ही मारने वालों की तादाद 9 हो गयी है। 12 संक्रमित आज स्वस्थ होकर लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। यह जानकारी अपर एसीएओ डॉ. मोहन झा ने दी।
एसीएओ डॉ मोहन झा ने बताया कि गोरखपुर में इलाज के दौरान खलीलाबाद के बंजरिया निवासी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई है। खलीलाबाद तहसील के नायब तहसीलदार और कलेक्ट्रेट में कार्यरत चार कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके चलते कलेक्ट्रेट परिसर को सील कर दिया गया है। यहां के रिकार्ड रूम का भी कर्मचारी पॉजिटिव आया है। इसे सील कर दिया है। वहीं महुली थाने के पांच पुलिस कर्मी पॉजिटिव मिले हैं।
एसीएमओ ने कहा कि सबसे अधिक 14 मरीज खलीलाबाद ब्लाक क्षेत्र में पाए गए हैं। इसी प्रकार सेमरियावां और नाथनगर में पांच-पांच, बघौली में तीन, मेहदावल, बेलहर और हैंसर में एक-एक लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा सात मरीज अन्य जिले के हैं। सभी मरीजों अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। महुली थाने में एक दरोगा और चार सिपाही के संक्रमित आने के बाद वहां पूरे परिसर को सेनेटाइज कराया गया है। इसके अलावा जिस बैरक में सभी रह रहे थे उसे अभी सील कर दिया गया है।
इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सेंपल देने के साथ दरोगा और चारों सिपाहियों को उनके बैरक में ही क्वारंटीन करा दिया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को अस्पताल भेज दिया गया है। इसके साथ ही उनके कमरे को पूरी तरह से सेनेटाइज कराते हुए सील करा दिया गया है।