बस्ती कोरोना अपडेट:20 नए कुल संक्रमित संख्या 755

बस्ती (उ.प्र.) । बस्ती जनपद के ऑनलाइन पोर्टल पर 20 नए कोरोना संक्रमितों के पाये जाने से जनपद में कुल संक्रमित संख्या 755 हो गयी है। जनपद में अभी तक कुल सैम्पल टेस्ट की संख्या 26591 हो गयी है।अभी तक 2244 रिपोर्ट्स का आना बाकी है। आज 566 रिपोर्ट प्राप्त हुई है। यह जानकारी जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन ने अपने सोशल साइट पर दिया है। जिलाधिकारी ने बताया है कि बस्ती के अभी तक के कुल 755 संक्रमितों में से 458 स्वस्थ हो कर जा चुके है, अभी तक 24 की मृत्यु हो चुकी है जबकि 273 सक्रिय संक्रमित विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती है।



जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि 283 सक्रिय संक्रमितों में एल -1,एल-2और कोविड हॉस्पिटल में जेएनवी रुधौली में 27, सीएचसी मुंडेरवा में शून्य, ओपेक हॉस्पिटल कैली में 155 , होटल बालाजी प्रकाश में 05, पडरीबाबू परशराम पुर में 54 भर्ती है। होम आइसोलेशन में 04 लोग है जबकि 04 संस्थागत कोरेण्टाइन केंद्रों में कुल 198 संदिग्ध है। 



जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि जनपद में कुल कैंटमेन्ट क्षेत्रो की संख्या बढ़ कर 120 हो गयी है। जिसमे सदर तहसील में 57 ,हर्रैया में 47 ,भानपुर में13 तथा रुधौली तहसील में 03 कैंटमेन्ट जोन है।संभावित संक्रमितों के लिए तैयारी प्रक्रिया पूरी है।


जिलाधिकारीआशुतोष निरंजन ने नागरिकों से अपील किया है कि स्थितिया पूरी तरह से नियंत्रण में है। नागरिक गण मास्क का उपयोग जरूर करे साथ ही शारीरिक दूरी के मानक बनाये रखे।