विश्व योग दिवस पर सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे

                                                             


बस्ती (उ प्र) । कोविड-19 महामारी के चलते इस बार विश्व योग दिवस पर सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे। लोग घरों में ही रहकर योग कर निरोगी बनने का संदेश देंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि घर में ही शारीरिक दूरी का ख्याल रखकर योग करें। यदि आनलाइन प्रतियोगिता में प्रतिभाग कोई करना चाहे तो स्मार्ट फोन में आयुष कवच एप लोड करें। तीन से पांच मिनट योग का वीडियो बनाकर उस पर अपलोड करना होगा। बेहतर योग पाए जाने पर जिले स्तर पर प्रथम स्थान वाले प्रतिभागियों को 21 सौ, द्वितीय को 11 सौ, तृतीय स्थान पर आने वाले को 501 रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। जनपद स्तर पर 100 लोगों को पंजीकरण कराना होगा। पांच वर्ष से 60 वर्ष तक के प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं।


जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन के गाइडलाइन के अनुसार घर पर ही लोगों को योग करना होगा। जो प्रतिभागी आनलाइन प्रतियोगिता में शामिल होना चाहते हैं वह एप लोड कर सकते हैं। सुबह सात बजे से योग होगा। योग करते समय का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकते हैं। योग से बढ़ाए प्रतिरोधक क्षमता अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों को प्रेरित किया गया है कि योग जरूर करें।


जिला अस्पताल के आयुष चिकित्साधिकारी डा. वीके वर्मा, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी डा. वीके श्रीवास्तव का कहना है कि योग से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। योग के माध्यम से स्वास्थ्य को बढ़ाया जा सकता है। योगाभ्यास से भलाई की भी भावना को बढ़ावा देना है। 


" alt="" aria-hidden="true" />