सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियो की भावभीनी विदाई


संत कबीर नगर (उ.प्र.)। अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर जनपद के 12 पुलिस कर्मियो उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद दूबे, उ0नि0 राजकुमार चैबे, उ0नि0 रामप्यारे कुशवाहा, उ0नि0 शहाबुद्दीन खां, उ0नि0 अमरनाथ पाण्डेय, उ0नि0 अद्भुत सिंह, उ0नि0 हरेराम यादव, उ0नि0 संतराम यादव, उ0नि0 सुरेन्द्र पाल यादव, उ0नि0 अरुण कुमार राय, हे0का0 दीनानाथ यादव व ऐच्छिक सेवानिवृत्त  उ0नि0 बच्चा राम यादव को अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार द्वारा पुलिस लाइन सभागार मे माला व अंगवस्त्र पहनाकर, स्मृति चिन्ह, धार्मिक पुस्तक, छाता आदि भेंटकर सम्मानित किया गया तथा उनकी दीर्घायु की प्रार्थना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।


अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार द्वारा अपने सम्बोधन मे इन पुलिस कर्मियो के सेवाकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों का स्मरण किया गया तथा भूरि-भूरि प्रशंसा की  व उपस्थित कर्मियो को इनसे सीख लेने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार तिवारी, निरीक्षक प्रज्ञान त्रिलोचन त्रिपाठी, आरआई रेडियो मनोज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।