अध्यादेश से गौकशी की घटनाओं पर रोक लगेगी, हियुवा मिर्जापुर ने हर्ष जताया

मिर्जापुर (उ.प्र.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा गौबध निवारण संशोधन अध्यादेश 2020 पारित करने पर हिन्दू युवा वाहिनी की मिर्जापुर इकाई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया हैं। 


मंडल अध्यक्ष संजय चंद्र ने कहा कि इस नवीन अध्यादेश का उद्देश्य गौबध निवारण कानून 1955 को और अधिकसंगठित एवं प्रभावी बनाना तथा गौकशीकी घटनाओं से संबंधित अपराधों को पूर्णतया रोकना है। यह अध्यादेश आने वाले समय में गौवंशीयपशुओं के रक्षा के लिए रक्षा कवच का काम करेगा। 



जिला संयोजक अमित श्रीनेतने कहा कि गौबध नियंत्रण कानून को और अधिक सुदृढ़, संगठित एवं प्रभावी बनाने एवं जन भावनाओं का आदर करते हुये उत्तर प्रदेश गौबध निवारण (संशोधन) अध्यादेश 2020 को योगी आदित्यनाथ सरकार ने पास किया हैं। इससे गौवंशीयपशुओं का संरक्षण एवं प्रतिरक्षण प्रभावी ढंग से हो सकेगा साथ ही जेल और जुर्माने की राशि लोगों को यह अपराध करने के लिए हतोत्साहित करेगी। इस अध्यादेश से गौवंशीयपशुओं के साथ क्रूरता रुकेगी। इस अध्यादेश को पारित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया हैं। 


जिला अध्यक्ष शुभम गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपने पुराने खोये हुए गौरव और सांस्कृतिक विरासत को प्राप्त कर रहा है। अब गौकशी करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे। यह एक ऐतिहासिक कदम है। 


इस मौके पर प्रमुख रूप से  सुनील सिंह, अभिषेक केशरी, अंशू साहू, अभय सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।