दो और कोराना संक्रमित मिले, अब कुल पच्चीस हुए
संतकबीरनगर(उ.प्र) । संतकबीर नगर में बृहस्पतिवार की रात आई रिपोर्ट में दो और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों सांथा ब्लॉक के निघुरी गांव के निवासी है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉक्टर हर गोविंद सिंह ने की।

 

डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि निघुरी गांव के रहने वाले 25 वर्षीय और 42 वर्षीय युवक जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। दोनों मुबंई से लौटे थे। इनके बारे में पूरी जानकारी जुटाकर इनके संपर्क में आए लोगो को भी क्वारन्टीन कराते हुए जांच को नमूना मेडिकल कॉलेज भेजवाया जाएगा। अब तक जिले में 25 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को सीएचसी खलीलाबाद एलवन हॉस्पिटल में रखवाया जाएगा।


कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए हुए लॉकडाउन के दूसरे चरण में सड़कों व गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। शहर से लेकर गांव तक पुलिस का पहरा है और लोग घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं।