बस्ती: 6 पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव, कुल 23 शेष
बस्ती (उ.प्र.)।  जनपद में 6 पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जिसके चलते आज उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है । डिस्चार्ज किए गए सभी 6 लोग महाराष्ट्र से लौटे मजदूर है। इस तरह बस्ती जनपद में अब पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 23 रह गई है, जिनका इलाज चल रहा है।


जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि कोरोना

वायरस से जिले में कुल 52 लोग पाॅजिटिव हुए थे, जिसमें से 28 लोग स्वस्थ्य होकर घर जा चुॅके है, एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मृत्यु हुयी है। इस क्रम में अब कुल संक्रमित व्यक्यिों की संख्या 23 है।

 

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 3891 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इसमें से 3214 का रिपोर्ट प्राप्त हो गया है, जबकि 677 लोगों के रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।

 

उन्होंने बताया कि कुल 253 हॉस्पिटल में तथा 1854 स्कूल में एवं 12714 घरों में कोरेनटाइन किए गए हैं। कुल 247493 लोगों को फूड पैकेट वितरित किया गया है। 

 

उन्होंने बताया कि पंजीकृत 26795 मजदूरों में से 26795 मजदूरों को रू0 1000 की दर से कुल रुपए 26795,000.00 डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजा गया है। इसके अलावा 49141 में से 42104 दिहाड़ी मजदूरों को रू0 1000 प्रति की दर से 42104,000.00 रुपए डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजा गया है।



 


उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के उल्लंघन करने पर 240 लोगो पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।