बस्ती (उ.प्र.)। जनपद में एक साथ 50 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने हलचल मच गया है। यह सभी प्रवासी मजदूर हैं और इन्हें विभिन्न जगहों पर क्वारंटाइन किया गया था। इस तरह जिले में अभी तक कुल कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 104 हो गई है। यह सभी प्रवासी मजदूर सूरत, मुंबई तथा अन्य शहरों से आये हुए हैं। इनके सैम्पल मेडिकल कॉलेज बस्ती, जिला अस्पताल बस्ती और किसान डिग्री कालेज में लिए गए थे। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 104 हो गई है। एक साथ 50 नये कोरोना पॉजिटिव लोगों के मिलने की पुष्टि कोरोना मामलों के नोडल अधिकारी डॉ. फकरेयार हुसैन ने की है।
मंगलवार दोपहर बाद 78 रिपोर्ट आई, इसमें 50 कोरोना पॉजिटिव केस पाये गये। इतने बड़े पैमाने पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि यह सभी प्रवासी मजदूर हैं। इन सभी प्रभावित मजदूरों को रूधौली और मुंडेरवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अब बस्ती में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 104 हो गई है। इसमे 2 की मौत हो गई है, 28 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं, 50 नये लोगों में एक सात साल की बच्ची भी है और पैंसठ साल का बुजुर्ग भी है।