मगहर महोत्सव 2020 का शुभारंभ मंडलायुक्त ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया

संत कबीर नगर ।  संत कबीर की निर्वाण स्थली कबीर चौरा परिसर में आज मगहर महोत्सव 2020 का शुभारंभ बस्ती मंडल के मंडलायुक्त  अनिल सागर ने फीता काट कर और दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके पूर्व संत कबीर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। समाधि और मजार पर मत्था टेका। इसके साथ ही परिसर में सरकारी विभागों के जरिए सजाएं गए प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। मंडलायुक्त अनिल सागर ने कहा कि संत कबीर समाज के सच्चे सुधारक थे।



डीएम रवीश गुप्त ने कहा कि संत  कबीर की दी हुई शिक्षा का जन-जन तक प्रसार ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। एसपी ब्रजेश सिंह ने कहा कि संत कबीर के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता बनाए रखने की जरूरत है। चेयरमैन संगीता वर्मा ने कहा कि संत कबीर ने पूरी दुनिया को सौहार्द बनाने की सीख दी है।


एडीएम रणविजय सिंह ने कहा कि महोत्सव अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगा, ऐसी आशा ही नहीं विश्वास भी है। मेला सचिव व एसडीएम एसपी सिंह ने कहा कि यह संत कबीर की धरती है। महोत्सव में सभी कार्यक्रम कबीर के अनुरूप हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किया गया है। कबीर चौरा मठ के महंत विचार दास ने कहा कि इससे पहले कबीर मेला लगता था। अब मगहर महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम का संचालन वेद प्रकाश चौबे ने किया।

इस महोत्सव में एएसपी असित श्रीवास्तव, नासिर अली खान, रामशंकर यादव, जिया अंसारी, सुबाष चंद शुक्ल, सैयद शमीम अहमद, राजेश उर्फ गुड्डू वर्मा, सीओ सदर आनंद कुमार पांडेय, डॉक्टर हरिशरण शास्त्री, शिव कुमार गुप्त, त्रिलोकीनाथ वर्मा, पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा, जिया अंसारी, अवधेश सिंह, मेहदी हसन, राजाराम, सिबतैन मुस्तफा, मेंहदी हसन, अहमद आलम, अहमद खान, महेंद्र निषाद, संतोष साहनी, लालबाबा, भोलू पासवान, संतोष गुप्त, राहुल कन्नौजिया, संजय दुबे, संतोष, फैजान मुस्तफा, विजय तिवारी, खलील खान, फैजी खान आदि मौजूद रहे।