गोरखपुर क्षेत्र की नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली 19 को
बस्ती । नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में 19 जनवरी को महाराणा प्रताप इंटर कालेज में गोरखपुर क्षेत्र की होने वाली रैली के तैयारी के संबंध में रणनीति बनाई गई। भाजपा बस्ती के सभी 26 मंडलों में बैठक कर योजना बनाई गई। मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि जिले के कार्यकर्ताओं ने रैलियों को ऐतिहासिक बनाने में पहले भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सभी मंडलों में वाहन एवं साधन की व्यवस्था कर दी गई है। सुबह 8 बजे तक सभी वाहन गोरखपुर के निकल जायेंगी। जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल के नेतृत्व यह पहली रैली है जिसको लेकर जिलाध्यक्ष ने स्वयं कमान संभाली है। गोरखपुर क्षेत्र में बस्ती से भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचते हैं।
जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने रैली की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओ का अवाहन किया है। जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा हमेशा अत्याचार करने वालों के साथ ही खड़े होते हैं। देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। परशुरामपुर में राम सिंगार ओझा, मखौडा धाम में कुंवर ध्रुव नारायण सिंह, विक्रमजोत में विवेकानन्द मिश्र, हर्रैया में सुरेन्द्र सिंह, विशेश्वरगंज में चतुर्गुन राजभर, गौर में वरुण पाण्डेय, परसा और कप्तानगंज में सुनील पाण्डेय, हरदी में गजेन्द्र सिंह, दुबौलिया में कुन्दन वर्मा, रामनगर में रवि सिंह, सोनहा में चंद्रभान गुप्ता, सल्टौआ में आशा सिंह, रुधौली हनुमानगंज और पकरीजई में विजय कुमार राजू, साऊँघाट में अभय पाल, मुण्डेरवा में अश्वनी उपाध्याय, बस्ती सदर में अरविन्द पाल, गनेशपुर में गजेन्द्र तिवारी, बस्ती नगर में पुष्कर मिश्र, बहादुरपुर में अमरेश पाण्डेय, कलवारी में महेश सोनकर, महसों में भानु प्रकाश मिश्र, बनकटी में रघुनाथ सिंह, कुदरहा में ओम प्रकाश तिवारी ने बैठक को संपन्न कराया।