10 जनवरी  को प्रियंका काशी में









 


Image result for priyanka gandhi image


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जेल गए बनारस के लोगों से मिलने आ रही हैं। प्रियंका गांधी 10 जनवरी  को काशी पहुंच रही हैं। पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह राजघाट पर प्रदर्शनकारियों से वे मुलाकात करेंगी । कांग्रेस पार्टी ने महासचिव के आगमन को लेकर पहले ही तैयारियां शुरू कर दी है।













कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के अनुसार प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों के लिए जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों के समर्थन में प्रियंका गांधी कई ट्वीट कर चुकी हैं। उन्होंने राज्य की योगी सरकार पर भी आरोप लगाए थे कि वे पुलिस के दमपर विरोध की आवाज को कुचलना चाहते हैं।


गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ वाराणसी में मार्च निकाल रहे बीएचयू के छात्रों समेत पचास से ज्यादा लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 19 दिसंबर को हुई इस गिरफ्तारी में एक दुधमुंही बच्ची के माता.पिता एकता और रवि भी थे। इसे लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर कई ट्वीट के जरिये हमला बोला था। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा था कि नागरिक प्रदर्शन को दबाने के लिए बीजेपी सरकार ने अमानवीयता दिखाई है। एक अन्य ट्वीट में प्रियंका ने कहा था कि बनारस में कई सारे छात्र, अंबेडकरवादी, गांधीवादी और सामाजिक कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने उनको जेल भेज दिया है।