घूस लेते रंगे हाथ लेखपाल गिरफ्तार


धनघटा तहसील का एक लेखपाल जिसको गुप्ता जी के नाम से जाना जाता है। रंगे हाथों एंटी करप्शन के हत्थे चढ़ गया। थाना कोतवाली खलीलाबाद में विधिक कार्यवाई चल रही है, जिससे जनपद के राजस्व विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। तहसील धनघटा में चर्चा का बाजार गर्म है कि, पीड़ित, के शिकायत पर एंटी करप्शन गोरखपुर की टीम ने धनघटा तहसील में तैनात लेखपाल राजदेव गुप्ता को पैमाइश के लिए 3000 ₹ का घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।