भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी आशुतोष टंडन ने प्रदेश के 59 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा के 98 जिला संगठनों में से 59 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है। अभी 39 जिलाध्यक्षों की नामों की घोषणा बाकी है। इन जिलाध्यक्षों का चुनाव 20 नवम्बर को हुआ था। लखनऊ महानगर के मुकेश शर्मा एक बार फिर नगर अध्यक्ष बन गए हैं। अवध क्षेत्र के तहत सीतापुर के अचिन मेहरोत्रा लखीमपुर सुनील सिंह हरदोई से सौरभ मिश्रा उन्नाव से राजकिशोर रावत बलरामपुर से प्रदीप सिंह बहराइच से श्यामकरण टेकरीवाल गोंडा से सूर्य नारायण तिवारी श्रावस्ती से संजय कैराती अम्बेडकरनगर से कपिल देव वर्मा और अयोध्या महानगर से अभिषेक मिश्रा जिला अध्यक्ष चुने गए हैं।
गोरखपुर क्षेत्र के तहत गोरखपुर महानगर से राजेश गुप्ता गोरखपुर जिला से युधिष्ठिर सिंह सैंथवार महाराजगंज से परदेसी रविदास मऊ से रवीन्द्र गुप्ता बलिया से जयप्रकाश साहू आजमगढ़ से ध्रुव सिंह लालगंज से ऋषिकांत राय बस्ती से महेश शुक्ला सिद्धार्थनगर से गोविन्द माधव यादव जिलाध्यक्ष बने हैं।