बकरीद पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील

संतकबीरनगर (उ.प्र.) । महुली थाना परिसर में गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक मे शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील की गई। किसी भी समस्या के समाधान के लिए पुलिस द्वारा हर संभव मदद का भरोसा दिया गया। उपस्थित लोगों को शासन स्तर से जारी गाइडलाइन के प्रति लोगो जानकारी दी गई। बकरीद नमाज को घर मे अदा करने की अपील की गई। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन काफी सतर्क है।



एसपी ब्रजेश सिंह के निर्देश पर गुरुवार को पीस कमेटी बैठक में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारा का पर्व है। यह क्षेत्र शांति प्रिय में जाना जाता है। पर्व में खलल डालने वालो के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी। किसी को कानून हाथ मे लेने नही दिया जाएगा।


उन्होंने कहा कि किसी प्रकार के विवाद होने की आशंका की सूचना तत्काल प्रशासन को दे। धैर्य पूर्वक एक बेहतरीन नागरिक बने रहे। उन्होंने कहा कि बकरीद की नमाज घरों पर ही अदा होगी। शोसल डिस्टेसिंग का पालन करे। मास्क लगाकर ही बाहर निकले। एसआई राम प्रवेश यादव ने कहा कि पर्व में पुलिस के जवान सादे वेश में लोगो की सुरक्षा के लिए मुश्तैद रहेंगे।


एसआई एवं कस्बा इंचार्ज राम प्रवेश यादव ने बताया कि अफवाहबाजो पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। बकरीद पर्व पर गंदगी फैलाने से बचे। जिससे किसी दूसरे को कष्ट न होने पाए। इस दौरान शासन द्वारा बकरीद पर्व मनाने की नई गाइडलाइन के सम्बंध में जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई। बैठक में एसएसआई खुश मोहम्मद, कस्बा इंचार्ज आरपी यादव,हेड कांस्टेबल मोहम्मद आरिफ खान, उदयभान मिश्र, प्रधान अलीमुल कदर उर्फ ढिलढिल, फिरोज अहमद उर्फ चुन्नू भाई, राजमन यादव, शामिल रहे।