संतकबीर नगर(उ.प्र)। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को देखते हुये जिला प्रशासन सन्तकबीरनगर ने मुख्यमंत्री कोविड 19 सहायता कोष में 6 लाख 94 हजार 9 सौ 11 ₹ जमा किया गया है। इसमे जिला प्रशासन के कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन दिया है। वही जनपद के मुखिया जिलाधिकारी रवीश गुप्ता एव अपर जिलाधिकारी संजय कुमार पांडेय जी ने अपना 2 दिन का वेतन दिया है। इस जिसकी आम जनमानस द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा कर रही है।
जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री कोविड 19 सहायता कोष में 694911 ₹ जमा किया